Sunday, April 20, 2008

प्रेम-उजियाला !!


विछोह-कल्पना


कल्पना असहनीय


सहना कठिन


कठिनता जटिल


जटिलता सामाजिक


सामाजिक बंधन


बंधे हुए हम-तुम


हम-तुम साथी


साथी सहारे


सहारे ढूंढते


ढूंढते प्यार


प्यार आत्मिक


आत्मा है निर्मल


निर्मल नाते


नाते अर्धसाकार


अर्धसाकार स्वप्न


स्वप्न मोहक


मोहित धारित्री


धारित्री वरुण की


वरुण घनघोर


घनघोर छाया अँधेरा


अंधियारी राहें


राह-मानवता-पवित्रता-प्रेम


प्रेम-उजियाला सर्वोपरि


सर्वोपरि प्रेम-उजियाला!

No comments: